मर्ज के नाम पर बंद स्कूल खोलने की मांग, सरकार पर साधा निशाना
मर्ज के नाम पर बंद स्कूल खोलने की मांग, सरकार पर साधा निशानामर्ज के नाम पर बंद स्कूल खोलने की मांग, सरकार पर साधा निशानामर्ज के नाम पर बंद स्कूल खोलने

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाडा ने मर्ज के नाम पर बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा खोलने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में विद्यालय बंद नहीं होने का आश्वासन दे चुके हैं, जबकि सहारनपुर में कई स्कूल अब भी बंद हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान और शिक्षा विभाग के आदेश में कौन सही है, यह स्पष्ट होना चाहिए। फरहाद आलम ने कहा कि स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और वंचित परिवारों के बच्चों पर पड़ रहा है।
दूर विद्यालय होने से बेटियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सहारनपुर समेत प्रदेशभर में मर्ज के नाम पर बंद विद्यालय तत्काल खोलने की मांग की। इस दौरान पूर्व विधायक माविया अली, फैसल सलमानी, टिंकू अरोड़ा, महानगर अध्यक्ष नवाब अंसारी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि मौजूद रहे।


