दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फर्राटा भर सकेंगे वाहन

Jan 16, 2026 06:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और फरवरी में वाहनों के लिए खोला जाएगा। डीएम मनीष बंसल ने निरीक्षण के दौरान निर्माण में अनियमितताओं पर नाराजगी जताई और एनएचएआई को सुधार के निर्देश दिए। एक्सप्रेस-वे का निर्माण 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर फरवरी से फर्राटा भर सकेंगे वाहन

दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे पर अगले माह फरवरी में वाहन फर्राटे भर सकेंगे। शुक्रवार को डीएम मनीष बंसल ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण कर अधूरे निर्माण को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने बड़गांव इंटरचेंज पर निर्माणाधीन डिवाइडर में अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताते हुए डिवाइडर को तुड़वाया। साथ ही एनएचएआई को दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए। दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे पर फरवरी माह से वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद जताई जा रही है। जिसे लेकर शुक्रवार को डीएम सहारनपुर मनीष बंसल ने तकनीकी टीम के साथ निमार्णाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का बड़गांव से शामली जिले की सीमा उमरपुर गांव तक निरीक्षण किया।

इस दौरान डीएम ने बड़गांव इंटरचेंज पर बने रहे डिवाइडर में अनियमितता मिलने पर डिवाइडर को मौके पर ही तुड़वाकर एनएचएआई को दोबारा निर्माण करने के निर्देश दिए। बता दें कि 2024 तक दिल्ली-देहरादून ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य पूरा कर 2025 के प्रारंभ में चालू करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अभी इंटरचेंज पौधारोपण, लाइटिंग का कार्य अधूरा पड़ा है। एनएचएआई के साइट इंजीनियर सोनू सिंह ने बताया कि दो सप्ताह ( 31 जनवरी तक) में अधूरा निर्माणकार्य पूरा होने पर फरवरी में एक्सप्रेसवे वाहनों के फर्राटा भरने को तैयार होगा। निरीक्षण के दौरान एसड़ीएम रामपुर मनिहारन डा. पूर्वा शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, तकनीक टीम अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।