Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDelhi Blast Triggers High Alert Security Agencies Ramp Up Vigilance
हाई अलर्ट : दिल्ली धमाके के बाद स्टेशन से बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा

हाई अलर्ट : दिल्ली धमाके के बाद स्टेशन से बॉर्डर तक कड़ी सुरक्षा

संक्षेप:

Saharanpur News - दिल्ली में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। एसएसपी आशीष तिवारी ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। जिले में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है, जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की जांच की जा रही है। बम डिटेक्शन और डॉग स्क्वॉड टीमें भी सक्रिय हैं।

Nov 11, 2025 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

दिल्ली में हुए धमाके के बाद जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसी क्रम में एसएसपी आशीष तिवारी ने भारी पुलिस बल के देर रात रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था गहन समीक्षा की। एसएसपी के निर्देश पर जिले भर में चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य बाजारों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और सामान की बारीकी से जांच शुरू कर दी है। सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके साथ ही बम डिटेक्शन और डॉग स्क्वॉड टीमों को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। सुरक्षा के मद्देनज़र जिले की सीमाओं और बॉर्डर इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बॉर्डर से गुजरने वाले हर वाहन की गहन जांच की जा रही है और पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वह सतर्क रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है और स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।