ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरव्यापारियों ने वैंटिलेटर एंबुलेस की समर्पित

व्यापारियों ने वैंटिलेटर एंबुलेस की समर्पित

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उददेश्य जहां व्यापारियों के उत्पीडन की लड़ाई लडना...

व्यापारियों ने वैंटिलेटर एंबुलेस की समर्पित
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 11 Jan 2020 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि व्यापार मंडल का मुख्य उददेश्य जहां व्यापारियों के उत्पीडन की लड़ाई लडना वही व्यापारियों व नागरिकों की सेवार्थ ज्यादा से ज्यादा सुविधा उपलब्ध करवाना। वेंटीलेटर व अन्य सुविधाओ से सुसज्जित एम्बूलेंस समाज को समर्पित की गयी।शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान विवेक मनोचा व सरदार सुरेंद्र मोहन सिंह चावला ने बताया कि वेंटीलेटर एम्बुलेस कम कीमत पर दिल्ली, ऋशिकेष, मेरठ, चंडीगढ़, देहरादून जैसे बडे अस्पतालो मे भर्ती गम्भीर मरीज को ले जाने के लिए ही बनायी गयी है। अति गम्भीर रोगियो को यह सुविधा ना मिल पाने के कारण उनकी जान चली जाती थी। वेंटीलेटर एम्बुलेस के मरीज सुरक्षित तरीके से अपने स्थान पर पहुंच सकते हैं। वेंटीलेटर एंबुलेस मे 2 बडे आक्सीजन सिलेंडर, एक छोटा पोटेबिल एल्मुनियम सिलेंडर, मोनीटर, मल्टीपैस वैन्टीलेटर, सिटिल पम्प, स्ट्रैचर, जीवन रक्षक मशीने भी उपलब्ध रहेगी। सभी प्रकार की गम्भीर रोगो की दवाइया वैन मे अति अनुभवी तकनीकी स्टाफ उपलब्ध रहेगां। इस सेवा के लिए व्यापारियो का पैनल 24 घंटे उपलब्ध कर पायेगा। संपर्क के लिये (9027739288), (7466040762), (7895998598) पर संपर्क कर सकते है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशपाल मैनी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल ठक्कर, कोषाध्यक्ष एस के दुआ, महानगर चेयरमैन राजेन्द्र गुप्ता, महानगर संयोजक राजकुमार विज, प्रदेश संगठन मंत्री आरके मल्होत्रा, राम राजीव सिंघल व राजपाल सिहं, नीरज जैन, प्रदेश आईटी महांमंत्री राजीव मदान आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें