ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरडॉटर्स डे: बेटियों ने अंतराष्ट्रीय पटल पर चमकाया नाम

डॉटर्स डे: बेटियों ने अंतराष्ट्रीय पटल पर चमकाया नाम

सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली...

सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली...
1/ 2सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली...
सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली...
2/ 2सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली...
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 25 Sep 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सहारनपुर की बेटियों ने भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर सहारनपुर का नाम चमकाया है। अभिनेत्री कायनात अरोड ने जहां बालीवुड में धाक जमाई है। वहीं सिंगर रुपाली जग्गा भी कई मंच पर सहारनपुर का नाम रोशन कर चुकी हैं।

आज बेटी दिवस है। आज के दौर में बेटियां बेटों से कही भी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। बेटियों ने अपने माता पिता के साथ अपने शहर और राज्य का नाम रोशन किया है। सहारनपुर में भी बेटियों ने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त की है। सहारनपुर की रहने वाली कायनात अरोड़ा ने संघर्ष से खुद के साथ सहारनपुर के नाम का डंका बॉलीवुड में बजाया हैं। अभिनेत्री कायनात अरोड़ा ने अपने स्कूल की पढाई सेंट मैरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली से अपनी ग्रेजुएशन की थी। कायनात ने अभिनेत्री बनने का सपना अपनी 6 साल की उम्र में ही सोच लिया था। कायनात अरोड़ा ने अपने जीवन की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। मॉडलिंग के लिए उन्होंने मुंबई आने का फैसला लिया था और यही एक सफल मॉडल के रूप में अपना नाम दर्ज करने के बाद, कायनात ने अभिनेत्री बनने का सफर शुरू किया था। कायनात ने अपने अभिनय की शुरुआत साल 2010 से की थी। उन्होंने सबसे पहले एक आइटम गाने पर अपने अभिनय को दर्शाया था। कायनात ने हिंदी फिल्म ‘खट्टा मीठा के गाने ‘आइला रे आइला में डांस किया था। ग्रैंड मस्ती समेत तमिल की फिल्मों में भी काम किया।

-रुपाली जग्गा ने किया गायकी में नाम रोशन

सहारनपुर की रुपाली जग्गा ने अपने गायकी में नाम रोशन किया है। सारेगामा शो की फाइनलिस्ट रही रुपाली बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही है। रुपाली का कहना है कि मेहनत और परिश्रम से ही सफलता हासिल होती है। सहारनपुर की बेटी रुपाली जग्गा को वर्ष 2016 में सारेगामापा से पहचान मिली थी। इससे पहले भी रुपाली ने स्कूल से लेकर गायन प्रतियोगिताओं में अपनी सुरीली आवाज से सभी को प्रभावित किया। सारेगामापा के अंतिम चरण में पहुंचने के बाद रुपाली मुंबई और चंड़ीगढ़ में रहकर स्टेश शो से लोगों को अपनी आवाज का दीवाना बना रही है। अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर प्रसारित होने वाली रियलटी शो द रीमिक्स के टॉप प्रतिभागियों में रुपाली जग्गा ने जगह बनाई थी। रुपाली ने अपनी स्कूली शिक्षा आशा मॉडर्न स्कूल से की। उन्होंने चंडीगढ़ के मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी भाषा में ऑनर्स किया। 2018 में, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में संगीत में मास्टर डिग्री के लिए दाखिला लिया। छह साल की उम्र में, उसने संगीत सीखना शुरू कर दिया था। छह साल तक, उन्होंने आगरा घराने से निधि नारंग के तहत प्रशिक्षण लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें