ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

अदालत के आदेश पर पुलिस ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी ने करने पर विवाहिता की हत्या के प्रयास में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...

बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 09 Dec 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

अदालत के आदेश पर पुलिस ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी ने करने पर विवाहिता की हत्या के प्रयास में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं विवाहिता ने ससुर पर पिस्तौल के बल पर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी आरोप अदालत में लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अदालत में दिए साक्ष्यों में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2018 कैराना के गांव मंडावर निवासी नौशाद के साथ हुआ था। पीडिता ने साक्ष्यों में बताया कि विवाह के बाद से ही उसे कम दहेज के ताने देकर प्रडताड़ित किया जाता रहा और बाइक एवं एक लाख रुपये नगद लाने को हमेशा दबाव बनाया जाता रहा। उसके मुताबिक मांग पूरी न होने पर ससुर ने पिस्तौल के बल पर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। और बीती 16 नवंबर को मारपीट कर घायल अवस्था में उसे गांव के बाहर फैंक कर ससुराली चले गए। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर केंतुरा न बताया कि अदालत के आदेश पर ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ करदी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें