Saharanpur News: साइबर ठगी के दो मामलों में 4.77 लाख रुपये वापस
Saharanpur News: साइबर ठगी के दो मामलों में 4.77 लाख रुपये वापस साइबर ठगी के दो मामलों में 4.77 लाख रुपये वापस साइबर ठगी के दो मामलों में 4.77 लाख रुपये वापस साइबर ठग

Saharanpur News: नकुड़। नकुड़ साइबर हेल्पडेस्क टीम ने साइबर ठगी के दो मामलों में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल 4,77,314 रुपये वापस करा दिए। दोनों मामलों में ठगी की रकम को संबंधित बैंकों से संपर्क कर समय रहते होल्ड कराया गया था। पुलिस के अनुसार, 15 मई को सहसपुर जट्ट निवासी संजीव कुमार ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर उसके बेटे निखिल के कनाडा में हादसे में फंसने की झूठी सूचना देकर जमानत के नाम पर 4.42 लाख रुपये सविता चांदनी के बचत खाते में जमा करा लिए। हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई कर इसमें 2.75 लाख रुपये वापस कराए।वहीं,
नवाजपुर निवासी नौशाद का फोन हैक कर दो मार्च को 3.32 लाख रुपये आईएमपीएस के जरिए निकाल लिए गए थे। मामले में एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बैंकों से संपर्क किया गया। टीम ने 2,02,314 रुपये पीड़ित को वापस करा दिए।


