साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 11 लाख
सहारनपुर, संवाददाता। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 11 लाख रुपये उड़ा लिए। पीडि़त ने साइबर क

सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी एक व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने 11 लाख रुपये उड़ा लिए। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में हकीकत नगर निवासी शशिवीर ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उनका आईसीआईसीआई बैंक में खाता है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से अलग-अलग तारीखों में धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये निकाल लिए। 10 फरवरी 2026 को यूटीआर नंबर के माध्यम से दो लाख रुपये निकाले गए। इसके बाद 11 फरवरी को दो लाख रुपये, 13 फरवरी को दो लाख रुपये और 15 फरवरी को दो लाख रुपये की रकम खाते से ट्रांसफर की गई। इसके अलावा 17 फरवरी को दो लाख रुपये और एक लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने और रुपये बरामद करने की मांग की है.
नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए 55 ग्राम सोने के आभूषण
सहारनपुर, संवाददाता। घंटाघर क्षेत्र में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर शातिर आरोपी 55 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पीडि़ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही आरोप लगाया कि घटना हुए 10 दिन बीत गए, लेकिन इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के वैशाली विहार निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि उनकी पत्नी विनीता गुप्ता 17 मई को घंटाघर स्थित हनुमान मंदिर कोर्ट रोड पर ई-रिक्शा से उतरी थी। इसी दौरान एक युवक उनके पास पहुंचा और मेरठ जाने का पैदल रास्ता पूछने लगा। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद जब विनीता गुप्ता चिलकाना रोड स्थित प्रतापनगर जाने के लिए दूसरे रिक्शे में बैठने लगीं, तभी एक अन्य युवक वहां पहुंचा और उन्हें कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद महिला महिला बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसकी कानों की बालियां, दो अंगूठियां और चेन-लॉकेट समेत करीब 55 ग्राम सोने के गहने उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए.
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


