Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCyber Crime Youth Loses 2 47 Lakhs After Facebook ID Hacked
फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख

फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख

संक्षेप:

Saharanpur News - फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख फेसबुक आइडी हैक कर उड़ाए 2.47 लाख फेसबुक आइड

Sep 07, 2025 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

साइबर क्राइम अपराधी लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। कोतवाली मंडी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर ठगों ने 2.47 लाख रुपये उड़ा लिए। पीडि़त ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला सराय मरदान अली निवासी रिहान ने दर्ज कराए मामले में बताया कि 30 अगस्त को उसकी फेसबुक आईडी हैक कर ली गई। इसके बाद ठग ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनसे बातचीत की और विभिन्न खातों में रुपये मांगे। रिहान के खाते से पहले एक लाख रुपये उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाताधारक शोभा देवी के नाम पर भेजे गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिर 49-49 हजार रुपये दो बार फोन-पे के माध्यम से गौतम कुमार के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा इंडियन बैंक में भी 49 हजार रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए। युवक से करीब 2.47 लाख की ठगी की गई है। एएसपी साइबर क्राइम मनोज कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ------