साइबर सेल ने ठगी के दो लाख रुपये कराए वापस

Feb 12, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - साइबर सेल पुलिस ने गुड़िया शुक्ला की ऑनलाइन ठगी के मामले में दो लाख रुपये वापस कराए हैं। गुड़िया ने 19 दिसंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने नोडल अधिकारी से संपर्क कर ठगी गई राशि को सफलतापूर्वक पुनः प्राप्त किया। इस कार्रवाई की व्यापक प्रशंसा हो रही है।

साइबर सेल ने ठगी के दो लाख रुपये कराए वापस

साइबर सेल पुलिस ने ठगी के दो लाख रुपये वापस करा दिए हैं। पुलिस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र चहुं ओर प्रशंसा हो रही है। कस्बे की रहने वाली गुड़िया शुक्ला पुत्री शिवकुमार ने विगत 19 दिसंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर दो लाख रुपये साफ कर दिए। इंस्पेक्टर सतपाल सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित नोडल अधिकारी से संपर्क कर ठगी की गई दो लाख की रकम को वापस करा दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।