फर्जी तरीके से प्लॉट का बैनामा कर सीआरपीएफ जवान से की धोखाधड़ी
Saharanpur News - फर्जी तरीके से प्लॉट का बैनामा कर सीआरपीएफ जवान से की धोखाधड़ी

देहात कोतवाली क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान से प्लॉट का फर्जी तरीके से बैनामा कर धोखाधड़ी की गई। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी पंकज कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और इन दिनों छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। उन्होंने देहात कोतवाली में दर्ज कराए मामले में बताया कि उन्हें प्लॉट खरीदना था। इसके लिए उनकी मुलाकात धर्मवीर सिंह से हुई। धर्मवीर ने शेखपुरा कदीम में प्लॉट कम दाम में दिलाने की बात कही। जवान की मुलाकात गांव मैनखेड़ा निवासी धर्मेंद्र प्रधान से कराई।
धर्मेद्र ने एक प्लॉट दिखाया। बताया कि वह यह जमीन मेहरुनिशा से खरीद चुके हैं और वहीं बैनामा करा देगा। प्लॉट का सौदा 4.44 लाख में तय हुआ। पंकज ने एक लाख रुपये का भुगतान चेक से विपक्षी विनोद को और बाकी की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की। 15 नवंबर 2021 को यह प्लॉट पंकज की पत्नी शिवानी के नाम मेहरुनिशा से रजिस्ट्री कराई गई। इसके बाद पीड़ित प्लॉट की चार दीवारी कराकर ड्यूटी पर छत्तीसगढ़ लौट गया। पिछले दिनों उन्हें पता किसी और ने उस प्लॉट पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद पीड़ित अवकाश लेकर पहुंचा। मौके पर उन्हें सीमा निवासी माधोनगर मिली। उसने दावा किया कि यह प्लॉट 2011 में ही मेहरुनिशा से खरीदा था। अपने नाम रजिस्ट्री भी करा ली थी। पीड़ित ने विपक्षियों से बात की। उन्होंने गलती मानी और दूसरा प्लॉट देने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में प्लॉट देने से मना कर दिया। पीडि़त ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है। -----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




