ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरअपराधियों पर कसा जाए शिकंजा, जमानत कराई जाए निरस्त: एडीजी

अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा, जमानत कराई जाए निरस्त: एडीजी

सहारनपुर पहुंचे एडीजी, नागल थाने में ही अफसरों से बैठक अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा, जमानत कराई जाए निरस्त:...

अपराधियों पर कसा जाए शिकंजा, जमानत कराई जाए निरस्त: एडीजी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 01 Jan 2021 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने सहारनपुर पहुंचकर अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। टॉप-10 अपराधियों की जमानत निरस्त कराकर जेल भेजा जाए।

शुक्रवार को एडीजी राजीव सभरवाल सहारनपुर के रास्ते गुजर रहे थे। उसी समय वह शाम को नागल थाने पहुंच गये। जहां पर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी देहात अतुल शर्मा, देवबंद सीओ रजनीश उपाध्याय के साथ बैठक की। साथ ही थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर हर पीड़ित की सहायता होनी चाहिए विशेषकर महिला अपराधों में गंभीरता बरती जाए साथ ही प्रत्येक सूचना पर जांच की जाए। साथ ही अपराधियों पर भी शिकंजा कसा जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें