ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकोरोना काल के बाद अपराध बढ़ा, लेकिन बीते सालों से रहा कम

कोरोना काल के बाद अपराध बढ़ा, लेकिन बीते सालों से रहा कम

कोरोना काल में बाद अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अगस्त माह के बाद से ही अपराधिक घटनाएं बढ़ी...

कोरोना काल के बाद अपराध बढ़ा, लेकिन बीते सालों से रहा कम
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 10 Sep 2020 10:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना काल में बाद अपराध में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। अगस्त माह के बाद से ही अपराधिक घटनाएं बढ़ी है। इसके बावजूद भी पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल अपराध कम ही हुआ है। अगस्त 2018 में मंडल में हत्या की 17 वारदातें हुई थी। जबकि इस साल 9 हत्याएं हुई है। वहीं लूट की घटनाएं भी 60 फीसदी तक कम ही हुई हैं।

चोरी का आकंड़ा भी 100 से कम हैं। वेस्ट यूपी में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जिसके बाद अपराध को देखते हुए सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि कोरोना काल के बाद अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसके बावजूद भी 2018 और 2019 के मुकाबले सहारनपुर मंडल में अपराध का ग्राफ कम हुआ है।

अपराधिक वारदातों में 40 फीसदी तक की कमी हुई है। पुलिस विभाग में दर्ज आकंड़ों की माने तो अगस्त 2018 में मंडल में 17 हत्या की वारदातें आई थी। जबकि, 2019 में यह आंकड़ा 13 था। वहीं अगस्त 2020 में यह आंकड़ा घटकर 9 पर पहुंच गया है। लूट की घटनाएं भी कम हुई है। वर्ष 2018 में अगस्त माह में मंडल में 12 लूट की घटनाएं हुई थी। 2019 में भी यह आकंड़ा 12 ही था।

अगस्त 2020 में लूट की मात्र पांच वारदातें हुई हैं। 0--कोरोना काल के बाद बलवे भी हुए कम कोरोना काल में एक दूसरे से दूरी बनाए रखने से बलवों जैसी घटनाएं भी कम हुई है। वर्ष 2018 और 2019 में सहारनपुर मंडल में पुलिस लगातार बलवों से झूझती रही है। अगस्त 2018 में बलवों की 14 वारदत हुई थी। अगस्त 2019 में यह आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच गया था। जबकि अगस्त 2020 में यह आंकड़ा घटकर 11 पर पहुंच गया है।

चोरी के मामले भी हुए कम

अगस्त 2020 में चोरी के मामले भी कम हुए हैं। वर्ष 2018 में अगस्त माह में 94 चोरी की वारदातें दर्ज की गई थी। जबकि, अगस्त 2019 में यह आकंड़ा 122 तक पहुंच गया था। जबकि वर्ष 2020 में 92 चोरी की वारदातें हुई हैं।

वर्जन

सहारनपुर मंडल के सभी पुलिस अफसरों को अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश दिए गये हैं। अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। जिस कारण अपराध कम हुआ है।

-उपेंद्र कुमार अग्रवाल, डीआईजी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें