ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरशांति बनाएं रखने का श्रेय जनता को : चेतन चौहान

शांति बनाएं रखने का श्रेय जनता को : चेतन चौहान

सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता...

सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता...
1/ 2सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता...
सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता...
2/ 2सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता...
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 18 Jan 2020 01:38 AM
ऐप पर पढ़ें

सूबे के नागरिक एवं होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान ने कहा है कि सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर में जो भी शांति व्यवस्था कायम रही, उसका श्रेय यहां की जनता को जाता है। नागरिक सुरक्षा विभाग सूबे में शांति व्यवस्था बनाए रखने में खासा योगदान कर रहा है। किसी भी होमगार्ड को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा।

सूबे के मंत्री चेतन चौहान शुक्रवार को सहारनपुर के सकिर्ट हाउस में विभाग की समीक्षा बैठक कर रहे थे। प्रदेश के केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि नागरिक सुरक्षा के वार्डन आदि का काम, समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने को जिला प्रशासन का सहयोग करने का है। कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन व पुलिस का काम है। प्रशासन जो काम सौंपता है उसे लिखित रूप में ही स्वीकार करें। चौहान ने फर्जी शिकायत करने वालों को चिंहित कर कार्यवाही करने की भी बात कही। मंत्री ने नौ और जिलों में नागरिक सुरक्षा का दायरा बढाने की बात कही।

होमगार्ड मामले में मंत्री ने कहा कि अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सभी को अधिकृत तौर से डयूटी मिल रही है व बैंक के माध्यम पेमेंट हो रहा है। 25 हजार होमगार्ड निकालने पर मंत्री ने कहा कि कोई होमगार्ड नहीं निकाला जाएगा। नई भर्ती का भी अभी कोई प्रपोजल नहीं है। योग गुरु भारत भूषण ने कहा कि नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक विवेक, सेवा व सहयोग के मूल सूत्र के साथ अपनी भूमिका का निवर्हन करते है। उन्होंने स्कूल कॉलेजों में भी इसकी जरूरत बतायी। प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने कहा कि डिप्टी कंट्रोलर (प्रशासन) व सिविल डिफेंस एक दूसरे के सहयोगी है।

दोनों को एक दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करना होगा। उन्होने विभिन्न जिलों के सिविल डिफेंस पदाधिकारियों को कहा कि यदि आपके यहां कार्यालय नही है तो भूमि चिंहित कर प्रस्ताव दें। निष्प्रयोज्य सामग्री की नीलामी आदि का प्रोपर रिकार्ड रखे। पुलिस महानिरीक्षक एवं संयुक्त निदेशक नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर, एडीएम-ई एसबी सिंह, उप नियंत्रक शिवराज सिंह, चन्द्रबोस राणा, चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, अनिल भारद्वाज, मौ. युनुस आदि के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से चीफ वार्डन तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

नौ और जिलों में शुरू होगा सिविल डिफेंस

प्रदेश में 15 जिलों में ही सिविल डिफेंस के होने पर काबीना मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि नौ और जिलों में सिविल डिफेंस इकाई बनाने को प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पद सृजित करने की कार्यवाही चल रही है।

लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर के कायाकल्प का होगा काम

नागपुर एनडीआरएफ की तर्ज पर अधिकारियों ने केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के कायाकल्प को भी विस्तृत प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। काबीना मंत्री चेतन चौहान ने कुछ संसोधनों के साथ आगे बढने को कहा। अधिकारियों के अनुसार, कायाकल्प प्रोजेक्ट परवान चढा तो उत्तर व उत्तर पूर्व भारत में यह अपनी तरह का इकलौता सेंटर होगा। प्रमुख सचिव राजन शुक्ला ने अंतर इकाई खेल प्रतियोगिता शुरू करने, डे्रस व परेड आदि की बाबत भी अधिकारियों को कदम उठाने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें