ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकरवाचौथ पर मेहंदी के साथ पति के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज

करवाचौथ पर मेहंदी के साथ पति के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज

करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। रविवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बाजार में साड़ियों और ज्वैलरी की नई रेंज महिलाओं को लुभा रही है।...

करवाचौथ पर मेहंदी के साथ पति के नाम का टैटू बनवाने का क्रेज
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 06 Oct 2017 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

करवाचौथ पर्व को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है। रविवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने बाजार में जमकर खरीदारी की। बाजार में साड़ियों और ज्वैलरी की नई रेंज महिलाओं को लुभा रही है। गुरुवार को महानगर में ज्वैलर्स और कपड़े की दुकानों पर भारी भीड़ थी। एक नया क्रेज महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। महिलाएं मेहंदी के साथ पति के नाम का टैटू भी बनवा रही हैं।

ब्यूटी पार्लर दे रहे विशेष पैकेज

करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर महिलाओं को विशेष पैकेज दे रहे हैं। मेकअप के साथ मेहंदी फ्री तो कोई आंखों का मेकअप फ्री कर रहा है। ब्यूटी पार्लर संचालकों की ओर से मेकअप पर छूट भी दी जा रही है। टैटू बनवाने का क्रेज भी महिलाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पति के नाम का टैटू बनवाने के लिए पार्लर में होड़ मची हुई है। इसके साथ ही मारवाड़ी मेहंदी, अरेबिक मेहंदी और फिगर मेहंदी भी खासी लोकप्रिय है।

कपड़े की दुकानों पर भी है भारी रौनक

कपड़ा विक्रेता रमेश अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष कपड़े के दाम भी काफी ऊंचे हो चुके हैं, मगर फिर भी सुहागिनों की ओर से कपड़े की काफी खरीदारी की जा रही है। सिल्क, जरी जड़ित सूट सहित अन्य सूटों की काफी डिमांड है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें