ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरवैक्सीन इंसान का सुरक्षा कवच है,डा. संजीव बालियान

वैक्सीन इंसान का सुरक्षा कवच है,डा. संजीव बालियान

बुधवार को नगर के मोहल्ला कानूनगोयान पार्श्वनाथ जैन मंदिर में केंद्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान ने पहुंचकर जिनेंद्र भगवान पाश्र्वनाथ की अत्यंत...

वैक्सीन इंसान का सुरक्षा कवच है,डा. संजीव बालियान
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फर नगरThu, 17 Jun 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बुधवार को नगर के मोहल्ला कानूनगोयान पार्श्वनाथ जैन मंदिर में केंद्रीय मंत्री डाॅ संजीव बालियान ने पहुंचकर जिनेंद्र भगवान पाश्र्वनाथ की अत्यंत प्राचीन प्रतिमा के दर्शन किए। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने उन्हें पटके के साथ पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डाॅ संजीव बालियान ने कहा कि किसी भी आपदा से निपटने के लिये सर्व समाज का सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं संतो से अपील की। उन्होंन कहा कि वैक्सीन इंसान का सुरक्षा कवच है। उन्होंने कहा कि जैन समाज एक शिक्षित, धर्मपरायण व दानशील समाज है। सदैव समाज सेवा, राष्ट्र प्रेम, करूणा मयी कार्यो के प्रति समर्पित रहते है। हमें समय समय पर जैन संतों का मंगल आर्शीवाद प्राप्त होता रहा है। सरकार विकास के लिए सदैव प्रयासरत है। सड़कों व राजमार्ग का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके बाद मंत्री संजीव बालियान मुकेश जैन एडवोकेट के आवास पर गए जहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ता की। इस अवसर पर मुकेश जैन, वैभव, सतेंद्र, नीरज, सुनील, मनोज, विकास, सुरेंद्र, विपिन, पुलकित, विवेक, मनीष, अशोक, संदीप, डाॅ आशा, सुनीता, दीप्ती, वंदना, निधी, रीमा, रजनी, नीरज जैन आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें