ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमहानगर में निगम चलाएगा निशुल्क एंबुलेंस

महानगर में निगम चलाएगा निशुल्क एंबुलेंस

नगर निगम क्षेत्र में गरीब मरीजों को अब एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना होगा। नगर निगम द्वारा अब महानगर में निशुल्क एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। इसके...

महानगर में निगम चलाएगा निशुल्क एंबुलेंस
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 18 Jan 2021 03:19 AM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम क्षेत्र में गरीब मरीजों को अब एंबुलेंस का इंतजार नहीं करना होगा। नगर निगम द्वारा अब महानगर में निशुल्क एंबुलेंस का संचालन किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड की बैठक में सर्वेसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।

शनिवार को हुई नगर निगम बोर्ड की बैठक में पार्षद मंसूर बदर ने नगर निगम क्षेत्र में निशुल्क एंबुलेंस सेवा का प्रस्ताव रखा था। उनका कहना था कि नगर निगम की जिम्मेदारी है जिकसा प्रावधान नगर निगम एक्ट में भी है। इस प्रस्ताव पर कई अन्य पार्षदों ने भी समर्थन किया था। जिसके बाद महापौर संजीव वालिया ने प्रस्ताव को सर्वेसम्मति से पास कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम बोर्ड अपने दायित्वों और कर्तव्यों का हमेशा पालन करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें