ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपीएम के जन्मदिन पर 37 हजार से अधिक लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

पीएम के जन्मदिन पर 37 हजार से अधिक लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन

जिले में 354 बूथों पर कराया गया मेगा टीकाकरण, 53,543 नहीं वैक्सीन लगवानेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को मेगा टीकाकरण हुआ। 354...

पीएम के जन्मदिन पर 37 हजार से अधिक लोगों को लगाई कोरोना वैक्सीन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 18 Sep 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को मेगा टीकाकरण हुआ। 354 बूथों पर 37 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जबकि 53,543 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिले में अब तक 16 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षित कर लिया गया है।

जिले में शुक्रवार को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, नेहरू मार्केट पुराना अस्पताल, ब्लॉक सीएचसी समेत 354 बूथों पर 91,150 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। जिसमें से 37,607 लोगों को कोरोना टीका लगाया गया। 53,543 लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया।

45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टारगेट 16,770 था। जिसमें से 8743 का टीकाकरण हुआ। 8027 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंचे। इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का लक्ष्य 67,180 था। इसमें से 20,213 लोगों का टीकाकरण किया गया। 46,967 लोग टीकाकरण के लिए केंद्रों पर नहीं गए। जिसके चलते उनका टीकाकरण नहीं हो सका।

28,965 को पहली, 8651 ने लगवाई दूसरी डोज

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मेगा टीकाकरण के तहत शुक्रवार को 28,956 लोगों ने पहली और 8651 ने दूसरी डोज लगवाई है। अब तक 13,48,873 लोगों को पहली डोज लग चुकी हैं। जबकि 3,34,916 लोग दूसरी डोज लगवाकर कोरोना से सुरक्षित हो चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें