Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCooperative Society Nagal Aims for Profit after Financial Recovery
सामान्य निकाय बैठक में आए-व्यय का ब्यौरा पेश

सामान्य निकाय बैठक में आए-व्यय का ब्यौरा पेश

संक्षेप:

Saharanpur News - सहकारी समिति नागल की वार्षिक बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश किया गया। प्रबंध निदेशक दलीप सिंह ने बताया कि समिति ने किसानों को 3 करोड़ 40 लाख का ऋण वितरित किया है और अब तक 3 करोड़ 2 लाख की वसूली हुई है। समिति घाटे से लाभ की स्थिति में आने की उम्मीद जता रही है।

Dec 31, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहकारी समिति नागल की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में आय-व्यय का ब्योरा पेश करते हुए विश्वास जताया गया कि शीघ्र ही समिति को घाटे की स्थिति से उबारकर लाभ की स्थिति पर लाया जाएगा। प्रबंध निदेशक दलीप सिंह ने बताया कि समिति द्वारा चालू वित्त वर्ष में 3 करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपए का किसानों को ऋण वितरण किया गया है। जिसके सापेक्ष अभी तक 3 करोड़ 2 लाख 2 हजार रुपए की वसूली हुई है। अभी वसूली में तीन माह शेष हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष समिति 10 लाख रुपए के नुकसान पर थी जिसे इस वर्ष 7 लाख रुपए तक लाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी के प्रयासों से जल्द ही समिति हानि के सापेक्ष लाभ पर आ जाएगी। चेयरमैन मानसिंह सैनी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व समिति में ताला लगने की नौबत आ गई थी। लेकिन सहयोगियों के प्रयास से समिति को इस स्थिति में लाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यहां पर तीन-तीन प्रबंध निदेशकों की सैलरी निकलती थी लेकिन यह पहला मौका है जब यहां के एमडी की सैलरी भी दूसरी समिति से निकलेगी। जिससे समिति जल्द ही लाभ की ओर अग्रसर होगी। कार्यक्रम का संचालन सुनील चौधरी ने किया। बैंक प्रबंधक वरुण राणा, चौधरी राजवीर सिंह, मनमोहन सिंह, स्वराज चौधरी, वेदपाल, गुलजार, ओमपाल, रवि कुमार, विक्रम राणा, दीपक कुमार, अवनीश कुमार, अनिल प्रधान, महावीर आदि रहे।