
कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने को बनाया कन्ट्रोल रूम
Saharanpur News - जिले में उर्वरकों की कमी के बीच, डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान उचित दर पर उर्वरक की उपलब्धता की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। 29 और 30 नवंबर को 10 टीमों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के निरीक्षण किए गए, जिसमें कोई ओवररेटिंग या टैगिंग की शिकायत नहीं मिली।
जिले में उर्वरकों को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच डीएम मनीष बंसल के निर्देशों पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कृषकों को उचित दर एवं गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने हेुत कन्ट्रोल रूम, जिसके नंबर 9897603141, 9720326000 हैं, बनाया गया है जिस पर कोई समस्या होने पर कृषको द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करायी जा सकती है। उर्वरक किल्लत और कालाबाजारी आदि को लेकर जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि रबी सीजन में फुटकर उर्वरक विक्रेताओं, गन्ना सहकारी समितियों, किसान साधन सहकारी समितियों, इफकों, कृभकों, पीसीएफ एवं डीसीडीएफ के बिक्री केंद्रों तथा धान क्रय केंद्रों पर 29 एवं 30 नवंबर को जनपद में 10 टीमों द्वारा उर्वरक विनिर्माताओं, थोक, फुटकर विक्रेताओं के दुकानों, गोदामों एव धान क्रय केन्द्रों सहित 78 औचक निरीक्षण किये गये जिसमें उर्वरक विक्रेताओं के प्राधिकार पत्र, बिल बुक, स्टाक रजिस्टर, सेल रजिस्टर, रेट बोर्ड और पीओएस मशीन पर उपलब्ध स्टाक का मिलान भौतिक उपलब्ध मात्रा से किया गया जो सही पाया गया।
विभिन्न स्थानों पर किसानों से वार्ता में ओवररेटिंग एवं टैगिंग की भी कहीं कोई शिकायत प्राप्त नही हुई। कहा जिन बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की रेट लिस्ट नही लगी पायी गयी वहां तत्काल रेट लिस्ट लगाने एवं भारत सरकार द्वारा देय अनुदान की राशि सहित बैनर लगाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। फिर भी कोई शिकायत है तो कंट्रोल रूम के नंबरों पर कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




