शेयर मार्केट के नाम पर ठेकेदार से 65 लाख की ठगी

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

शेयर मार्केट में पैसे दोगुना करने का झांसा देकर एक ठेकेदार से 65 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दीपक सैनी नामक व्यक्ति ने उसे 10 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया और कई खातों में पैसे जमा करवाए। आरोपियों के خلاف पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शेयर मार्केट के नाम पर ठेकेदार से 65 लाख की ठगी

बेहट, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने और हर माह 10 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर एक ठेकेदार से 65 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर बेहट थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के ग्राम नानौली निवासी पीड़ित अर्जुन पुत्र जगदीश ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके रिश्तेदार सागर पुत्र बिरम दत्त निवासी मुजफ्फराबाद के माध्यम से उसकी पहचान दीपक सैनी पुत्र जल सिंह निवासी मुजफ्फराबाद से हुई थी।

आरोप है कि दीपक ने खुद को शेयर मार्केट का अनुभवी निवेशक बताते हुए कम समय में पैसा दोगुना करने और प्रतिमाह 10 प्रतिशत मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। पीड़ित के अनुसार 23 मार्च 2025 से एक अक्टूबर 2025 के बीच उसने करीब 65 लाख रुपये अलग-अलग तिथियों पर ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद दिए। आरोप है कि दीपक ने टैक्स से बचने का हवाला देकर कई खातों में रकम जमा कराई, जिनमें उसकी पत्नी राधिका सैनी और बहन अंचल सैनी के खाते भी शामिल थे। शुरुआत में कुछ रकम लौटाकर भरोसा जीता गया, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अपनी मूल धनराशि और मुनाफे की मांग की तो आरोपियों ने पैसा लौटाने से इनकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने और सबूत तक न मिलने देने की धमकी भी दी गई। एसएसपी से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस का कहना है कि दीपक सैनी, राधिका सैनी, अंचल सैनी और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।