ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरराहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने वितरित किए फल

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने वितरित किए फल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर चिकित्सालयों में रोगियों को फल वितरित...

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने वितरित किए फल
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 19 Jun 2020 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर चिकित्सालयों में रोगियों को फल वितरित किए। साथ ही राहुल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीघार्यु होने की कामना की।

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे युवा नेता हैं जो भारत के हर नागरिक के सुख दुख में खड़े नजर आते हैं। राहुल गांधी ने देश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान की है। साथ ही कार्यकर्ताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को पीएम बनवाने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालयों में रोगियों को फलों का वितरण किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी, नेता मजाहिर हसन, शहजाद उस्मानी, अब्दुल कादिर त्यागी, वरियाम खान, बिजेंद्र शर्मा, उमराव सिंह, अशरफ भारती, राशिद खान, अनवार सिद्दीकी, मनोज, लईक अंसारी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें