ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली गयी कृषि कानून बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में...

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 01 Jan 2021 11:55 PM
ऐप पर पढ़ें

कृषि कानून बिल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक इमरान मसूद के नेतृत्व में किसान संदेश पद यात्रा निकाली गयी। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि नया कृषि कानून किसानों को बर्बादी के मुहाने पर लाकर खडा कर देगा।

दिन शुक्रवार को दिल्ली रोड पर थाने के सामने से शुरू हुई कांग्रेस की किसान संदेश पद यात्रा में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कृषि कानून को काला कानून बताया है उन्होंने कहा कि इस कृषि कानून के लागू होने से किसान बर्बाद होकर रह जायेंगे।

किसान संदेश पद यात्रा दिल्ली रोड से शुरू होकर मेन बाजार,इस्लामनगर रोड के अलावा सभी प्रमुख मार्गो से होकर निकाली गयी। पद यात्रा में जिलाध्यक्ष मुजफ्फर अली, नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि विवेकान्त सिंह,सत्यसंयम भूर्यान,रविन्द्र चंद जैन,अशोक गोयल आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें