कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाए कार्यकर्ता: त्यागी
सहारनपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सम्मेलन की सफलता और संगठन की शक्ति पर जोर दिया। सांसद इमरान मसूद ने अनुशासन का ध्यान रखने की सलाह दी। कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में अनुशासित तरीके से पहुंचने की हिदायत दी गई।

सहारनपुर, संवाददाता। सोमवार को गागलहेड़ी में आयोजित होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महानगर कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाएं। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने कहा कि सम्मेलन में कांग्रेस की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सभी महानगर पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों तथा समस्त कमेटी सदस्यों से अपने-अपने साथियों सहित कार्यक्रम स्थल पर शाम छह बजे तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम ऐतिहासिक बनेगा। बैठक में मौजूद पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गागलहेड़ी सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराकर संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करेंगे。
बैठक में उपस्थित सदस्य
इस दौरान इमरान कुरैशी, सोनू पठान, हरिओम मिश्रा, इकराम खान, नीरज कपिल, गुलशेर अल्वी, मयंक शर्मा, अमित कुमार, आरिश सिद्दीकी, करण चौहान, जेल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, इम्तियाज अली, विपिन कांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
अनुशासित कार्यकर्ताओं की तरह सम्मेलन में पहुंचे : इमरान मसूद
फोटो 10
सहारनपुर, संवाददाता। कांग्रेस सांसद काजी इमरान मसूद ने बैठक में कहा कि गागलहेड़ी में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन अनुशासित कार्यकर्ताओं की तरह कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।
अंबाला रोड स्थित सांसद के कैंप कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। सांसद इमरान मसूद ने समस्त कार्यकर्ताओं को हिदायत दी कि सम्मेलन स्थल की ओर जाते व वहां से वापस आते वक्त सभी को अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखन है तथा हमें यह सुनिश्चित करना है कि मार्ग में किसी को कोई परेशानी न हो। सांसद ने कहा कि आज भाजपा सरकारें लोगों की चिंताओं व समस्याओ को लेकर देश व प्रदेश में उठने वाली हर आवाज दबाने में लगी है, लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, महेंद्र तनेजा, इरशाद चौधरी, शायन मसूद, हमजा मसूद, संदीप वर्मा, गणेश दत्त शर्मा, नितिन शर्मा, आरिफ खान आदि मौजूद रहे।
-----------
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


