ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरआंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान किसानों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर...

आंदोलित किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 26 Jan 2021 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान किसानों के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर देश के अन्नदाता को न्याय दिलाने के कांग्रेस के संकल्प को दोहरायाI

सोमवार को कांग्रेसी हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर एकत्रित हुए। यहां से गांधी पार्क तक पैदल मार्च निकाल कर देश में आंदोलित किसानों के लिए न्याय व कृषि विरोधी तीनों कानूनों को तुरंत निरस्त करने की मांग कीI जोरदार नारेबाजी करते हुए कोर्ट रोड, कचहरी के पुल के रास्ते गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सभी ने केंद्र की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिला अध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने किसानों के लिए राहत की मांग करते हुए तीनों काले कानूनों को तुरंत निरस्त कर एमएसपी को कानूनी दर्जा प्रदान करने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव समिति के सदस्य एवं बरेली मंडल प्रभारी शशी वालिया, कार्यक्रम संयोजक व कांग्रेस नेता संजय वालिय, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष अरविंद पालीवाल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अर्चित जैन, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित कांबोज, अक्षय कुमार, इकराम खान, जब्बार अहमद आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें