शकरपुर में होली पूजन को लेकर हुआ विवाद-आपसी सहमति से हुआ निस्तारित
Saharanpur News - ग्राम शकरपुर में होलिकापूजन स्थल को लेकर हिन्दू समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। कश्यप समाज ने कोतवाली में धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। बाद में, अधिकारियों ने समझौता कर मामले को सुलझा लिया।
ग्राम शकरपुर में होलिकापूजन स्थल को लेकर हिन्दु समाज के ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिससे गांव में काफी समय तक तनाव बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। इससे विवाद ओर बढ गया, गुस्सायें कश्यप समाज के लोगो रामधन, मांगी, सुदेश देवी, प्रवीन कश्यप, सुरेश कश्यप, सुखलेश आदि का कहना है कि वे अपनी भूमि पर होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले एकत्र कर पूजा की तैयारी कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ग्राम प्रधान कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और उक्त भूमि को उनकी बताते हुए वहां होली पूजन को रोक दिया।
विरोध करने पर उनमें कहासुनी और धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं प्रधान शिवकुमार का कहना है कि रात में कुछ लोगों ने उक्त भूमि पर बिना अनुमति होली की लकड़ी रख दी थी। सुबह जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उनका आरोप है कि कुछ लोग गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं तथा किसी के खेत में जबरन होलिका दहन करना उचित नहीं है। घटना के विरोध में कश्यप समाज के लोग कोतवाली पहुंचकर धरने पर बैठ गये। और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सुहैलदेव समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने आरोप लगाया कि पुलिस व अन्य लोगों द्वारा समाज की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। धरने में रामधन, मांगी, सुदेश, प्रवीण कश्यप, सुरेश राणा, सुक्लेश, सूरजभान, देशराज, खजान सिंह, बालों, माया, मांगी, सुशील सहित काफी लोग रहे। बाद में सीओ अशोक सिसोदिया व कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने उन्हें समझा बुझाकर दुसरी जगह होली पूजन की जमीन दिलाकर मामले को निस्तारित करा दिया। हल्काइंचार्ज देवेश कुमार भी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



