रमजान इबादत, मगफिरत व बरकत का महीना : ओसामा सिद्दीकी

Mar 02, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - नगर के मोहल्ला छत्ता स्थित एक स्कूल में तरावीह के दौरान कलाम-ए-पाक का पाठ पूरा हुआ। इमाम मौलाना मोहम्मद ओसामा सिद्दीकी ने कुरान की तिलावत के महत्व को बताया। उन्होंने रमजान को इबादत और मगफिरत का महीना बताया और उपस्थित लोगों से अल्लाह से दुआ करने की अपील की।

रमजान इबादत, मगफिरत व बरकत का महीना : ओसामा सिद्दीकी

नगर के मोहल्ला छत्ता स्थित एक स्कूल में पढ़ी गई तरावीह में सुनाया जा रहा कलाम-ए-पाक दसवीं शब में पूरा हो गया। बीती रात कलाम पाक पूरा होने पर नगर की जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना मोहम्मद ओसामा सिद्दीकी ने कुरान पाक की फजीलत ब्यान करते हुए कहा कि कुरान करीम की तिलावत करना, पढ़ना-पढ़ाना और उसका सीखना और सिखाना बहुत बड़ा सवाब का काम है। उन्होंने कहा कि रमजान इबादत, मगफिरत व बरकतवाला महीना है। उन्होंने कहा कि अल्लाह और उसके नबी के बताए रास्ते पर चलकर दुनिया और आखिरत दोनों संवरते हैं। उपस्थित लोगों ने अल्लाह से अपने गुनाहों से तौबा किए जाने की दुआ के साथ-साथ मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारा कायम करने और अमन सकून कायम रखने की अल्लाह से दुआ की।

इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक अनवार खान, प्रधानाचार्य शाहनवाज खान, सरफराज खान, डा. उसैद सिद्दीकी, हकीम मोलवी सदाकत खान, हाजी मुनफैत खान, मो. मतीन सिद्दीकी, एडवोकेट सफदर अली, शौकीन मलिक, कयूम मलिक, मुस्तकीम मंसूरी, महमूद अंसारी, मेराज पीरजी व हाजी मो. शमीम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।