ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरमहानगर में कमिश्नर ने शुरू कराया सफाई अभियान

महानगर में कमिश्नर ने शुरू कराया सफाई अभियान

महानगर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कमिश्नर खासे गंभीर हैं। उन्होंने स्वयं नगर निगम अधिकारियों के साथ महानगर के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया।...

महानगर में कमिश्नर ने शुरू कराया सफाई अभियान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 17 Sep 2021 04:20 AM
ऐप पर पढ़ें

महानगर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कमिश्नर खासे गंभीर हैं। उन्होंने स्वयं नगर निगम अधिकारियों के साथ महानगर के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। जिसके बाद महानगर में सफाई अभियान की शुरूआत कराई। सड़कों के गड्ढे भरने से लेकर नालों तक सफाई अभियान के दौरान होगी।

महानगर में जगह-जगह से सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। नालों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों तक आ जाता है, जिससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के मद्देनजर कमिश्नर डॉ. लोकेश एम ने नगर निगम से सफाई अभियान शुरू कराया। अभियान की शुरूआत दिल्ली रोड से होगी। इसमें नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और निगम में उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग किया जाएगा। अभियान के तहत सड़कों के गड्ढे भरना, सील्ट, कीचड़ की सफाई, कूड़ा उठान, धूल मिट्टी साफ कराना और सड़कों के किनारे बने नालों की सफाई कराना शामिल हैं। इससे पहले कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों के साथ पूरे शहर का भ्रमण किया और सफाई व्यवस्था देखी। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, मुख्य सफाई निरीक्षक आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें