ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरएक लाख बकरें कुर्बानी के लिए तैयार, बाजार में रौनक

एक लाख बकरें कुर्बानी के लिए तैयार, बाजार में रौनक

ईद उल अज़हा (बकरीद) पर जिले में इस बार करीब एक लाख बकरों की कुर्बानी दिए जाने की संभावना है। बकरों के अलावा करीब 20 हजार भैंस कुर्बानी के लिए तैयार...

एक लाख बकरें कुर्बानी के लिए तैयार, बाजार में रौनक
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Thu, 07 Jul 2022 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद उल अज़हा (बकरीद) पर जिले में इस बार करीब एक लाख बकरों की कुर्बानी दिए जाने की संभावना है। बकरों के अलावा करीब 20 हजार भैंस कुर्बानी के लिए तैयार हैं। बाजार में कुर्बानी के जानवरों की खरीददारी बढ़ चुकी है। बकरों की खरीददारी के लिए बाजार सजे हुए हैं। वहीं अलग अलग दामों में बाजार बिक रहे हैं।

बकरीद की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। बाजारों में भी काफी भीड़ उमड़ रही है। हापुड़, गढ़, सिंभावली, धौलाना और पिलखुवा में बकरों की खरीदारी को बुधवार को काफी भीड़ जुटी। बकरों की कीमतों में भी इस बार काफी इजाफा हुआ है। नगर के बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी, सिकंदर गेट समेत कई गांव में बकरे बिक रहे हैं। कुर्बानी के लिए बकरे बेचने वाले हाजी आसिफ ने बताया कि जिले में इस वर्ष तकरीबन एक लाख से अधिक कुर्बानी दी जाएगीं। बकरा 12 हजार रुपये से शुरू है। इन बकरों के अलग अलग नाम भी रखे गए हैं। जबकि भैंस, कटिया व कटरे के रेट 20 हजार से शुरू हैं। अपनी अपनी हैसियत के अनुसार कुर्बानी के लिए पशु खरीदे जा सकते हैं।

शहर इमाम कारी आसिम ने बताया कि इस्लाम मजहब में कुर्बानी की ज्यादा फज़ीलत है। अल्लाह को कुर्बानी बहुत पसंद है। जिस पर कुर्बानी वाजिब हो उसे कुर्बानी करनी चाहिए । उन्होंने बताया कि जिस शख्स के पास साढ़े बावन तोले चांदी या उसकी कीमत हो या इतनी कीमत का सोना हो या इतनी कीमत का तिजारत के लिए सामान हो तो उस पर कुर्बानी करना वाजिब है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि खुले में कुर्बानी न करें।

-----

ईद की नमाज का समय

हापुड़। हापुड़ के शहर काजी मुफ्ती मकसूद आलम ने बताया कि ईद की नमाज के लिए समय घोषित हो चुका है। ईदगाह में नमाज की समय सुबह 7 बजे होगी। जामा मस्जिद में 7.30 बजे, मक्का मस्जिद बुलंदशहर रोड पर 7.45 बजे, मरकज मस्जिद 6.30 बजे, मस्जिद मदरसा रहमानिया 6.45 बजे, मस्जिद मदरसा फैजुल कुरान 6.45 बजे, मस्जिद मुगीसा में ईद की नमाज 7.15 बजे होगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें