Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCivil Bar Association Expels Former President Naresh Kumar Over Misconduct Allegations
सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बार से निष्कासित

सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बार से निष्कासित

संक्षेप:

Saharanpur News - सिविल बार एसोसिएशन ने पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार का निष्कासन कर दिया है। उन पर बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और बार के पैसे का गबन करने का आरोप है। बैठक में सभी सदस्यों ने इस निर्णय को सर्वसम्मति से पारित किया। नरेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखने की बात कही।

Jan 08, 2026 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए पूर्व बार अध्यक्ष नरेश कुमार का निष्कासन कर दिया। साथ ही उनकी सदस्यता समाप्त कर बार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से भी उन्हें वंचित कर दिया है। इस बाबत बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव भी पारित किया। सिविल कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में सिविल बार एसोसिएशन कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता बार अध्यक्ष ठा. वीरेंद्रपाल सिंह और संचालन महासचिव राकेश कुमार आर्य ने किया। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ताओं द्वारा सिविल बार एसोसिएशन विरोधी गतिविधियों के संबंध में बार के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विचार विमर्श किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने 2024-25 के अपने कार्यकाल में बार के पैसों का गबन किया था। उन्हें गबन कर्दा धन को जमा करने के लिए बार की ओर नोटिस भी दिया गया था। लेकिन उन्होंने कर्दा धन जमा नहीं किया। इतना ही नहीं उलटे बार विरोधी कार्यों में संलिप्त रहने के साथ-साथ बार की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार का बार हित में निष्कासन कर उनकी सदस्यता समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही बार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से भी उन्हें वंचित कर दिया। बार ने यह भी निर्णय लिया कि जो सदस्य बार विरोधी कार्य कर रहे हैं उन्हें सुधरने के लिए नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि वह बार विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं तो आगामी बैठक में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में खालिद खान, अमित शर्मा, समीना राजपूत, ठाकुर अनुज कुमार, उमा शर्मा, किरणपाल सिंह, कंवरपाल सिंह व रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं पूर्व बार अध्यक्ष नरेश कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह अपना पक्ष रखेंगे।