ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरजाम में फंसा शहर, हर सड़क पर रंगते नजर आये वाहन

जाम में फंसा शहर, हर सड़क पर रंगते नजर आये वाहन

त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर खुले तो शहर की सड़कें जाम में फंस...

जाम में फंसा शहर, हर सड़क पर रंगते नजर आये वाहन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 12 Nov 2018 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद सोमवार को सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर खुले तो शहर की सड़कें जाम में फंस गई। जाम से निपटने में सरकारी सिस्टम पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ।

सुबह से लेकर शाम तक मुख्य सड़कों पर वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं जाम में फंसे शहर भी बेबस नजर आ आए। पिछले पांच दिन से सहारनपुर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से पंगु होकर रह गई है। त्योहारी सीजन में वीआईपी मार्ग से लेकर मुख्य मार्ग व हाइवे तक जाम में उलझे पड़े है। त्योहारों के बाद सोमवार को सभी सकरारी और गैर सरकारी कार्यालय खुले को जाम की स्थिति अधिक विकराल हो गई।

कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, देहरादून हाईवे, बेहट रोड, गंगोह रोड, सहित अनेक प्रमुख मार्गो पर वाहन चालकों को जाम की स्थिति से जुझना पड़ा। थाना कुतुबशेर चौराहा, कचहरी पुल, जिला अस्पताल पुल, क्लार्क तिराहा, देहरादून चौक, घंटाघर, कल्पना तिराहा, कलेक्ट्रेट, थाना सदर बाजार तिराहा, दीवानी तिराहा, श्रीराम चौक, जोगियान पुल, विजय सिनेमा रोड, दालमंडी पुल, मटिया महल, हिरनमारान, लुहानी सराय, पुल खुमरान, चौक फव्वारा,, सब्जी मंडी पुल पर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से लेकर शाम तक जाम में फंसकर वाहन रेंगते नजर आये। शहरवासियों ने गलियों के रास्ते से निकलने का प्रयास किया, लेकिन गलियों में भी जाम की स्थिति रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें