ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनागरिक संशोधन बिल: सहारनपुर में हाई अलर्ट, इंटरनेट सेवाएं बंद

नागरिक संशोधन बिल: सहारनपुर में हाई अलर्ट, इंटरनेट सेवाएं बंद

नागरिक संशोधन विधेयक के पास होने के विरोध में जमीयत उलेमा ए हिन्द (महमूद मदनी गुट) द्वारा कलक्ट्रेट पर जुमे की नमाज के धरना देने की घोषणा के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसके चलते डीएम आलोक कुमार...

नागरिक संशोधन बिल: सहारनपुर में हाई अलर्ट, इंटरनेट सेवाएं बंद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 13 Dec 2019 12:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिक संशोधन विधेयक के पास होने के विरोध में जमीयत उलेमा ए हिन्द (महमूद मदनी गुट) द्वारा कलक्ट्रेट पर जुमे की नमाज के धरना देने की घोषणा के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसके चलते डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जिले में नेट बंद करा दिया है। हालांकि जमीयत ने कलक्ट्रेट पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन गुरुवार की देर रात खारिज कर दिया था। अब जमीयत केवल देवबंद में एसडीएम को ज्ञापन देगी।

उधर महानगर और देवबंद में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। खुफिया टीमों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही महानगर और जिले भर में वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। दिल्ली देहरादून और अंबाला से दिल्ली जाने वाले वाहन नानौता होकर निकाले जाएंगे।

डीएम आलोक पांडेय ने बताया कि जमीयत द्वारा कलक्ट्रेट पर प्रस्तावित धरना निरस्त कर दिया है। उसके बाद भी ऐहतियात के तौर पर नेट बंद किया गया है। इसके चलते कोई भी व्यक्ति अफवाह फैलाने के इरादे से कोई गलत पोस्ट न डाल दें। यदि सब कुछ सही रहा तो जुमे की नमाज के बाद नेट खोला जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें