क्रिसमस डे पर सांता बने बच्चे, उपहार बांट तुलसी दिवस पर किया पूजन

Dec 24, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे और तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला।

क्रिसमस डे पर सांता बने बच्चे, उपहार बांट तुलसी दिवस पर किया पूजन

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे एवं तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। बुधवार को सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल और आरके पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ तुलसी पूजन से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व को समझा। इस दौरान शिक्षकों ने क्रिसमस दिवस के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के जीवन, प्रेम, करुणा और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत एवं प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में बच्चों ने सेंटा क्लाज के जीवन पर आधारित नाटिका प्रस्तुत कर बच्चों को उपहार बांटे। विद्यालय सरंक्षक हरि सिंह ने सैनी ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए ईसा मसीह के प्रेम व सहनशीलता का संदेश बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य रुपेश सैनी ने केक काटकर बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार सैनी ने किया। वहीं आरके पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन राजेश चौहान, डा. कुलदीप राणा और प्रधानाचार्या मोनिका कपूर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सहिष्णुता, एकता और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsChristmas Day and Tulsi Poojan Celebrated at Schools with Emphasis on Brotherhood and Cultural Values
;;
;