ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक शुरू

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक शुरू

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार सुबह 10.42 बजे सहारनपुर के अंबाला रोड स्‍थित पीएनटी सेंटर पहुंच गए। यहां पीएनटी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप...

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक शुरू
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 30 Sep 2018 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार सुबह 10.42 बजे सहारनपुर के अंबाला रोड स्‍थित पीएनटी सेंटर पहुंच गए। यहां पीएनटी सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित लोकसभा संचालन समिति की समीक्षा समीक्षा बैठक का शुभारंभ किया।

समीक्षा बैठक में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनोर लोकसभा क्षेत्र की चुनाव सन्चालन समिति के 13-13 पदाधिकारी, चारों सांसद, सभी विधायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गन्ना मंत्री सुरेश राणा आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वह 3.30 बजे अंबाला रोड स्थित ज्यूरी रिसोर्ट में गन्ना किसानों द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में हिस्सा लेंगे। अंत में अपने अभिनंदन कार्यक्रम में वह किसानों को संबोधित करेंगे। दोनों सत्रों में मुख्यमंत्री चारों लोकसभा के करीब 180 लोगों से मिलेंगे।

बता दें कि 2014 में भाजपा ने इन चारों लोकसभा सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी, लेकिन उपचुनाव में कैराना सीट गठबंधन के खाते में चली गई थी। पार्टी के लिए 2019 को लेकर करो या मरो की स्थिति बनी है। यही कारण है कि एक-एक बूथ महत्वपूर्ण हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें