ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभीम आर्मी के चंद्रशेखर की जेल शिफ्ट को लेकर प्रशासन की गुणा भाग

भीम आर्मी के चंद्रशेखर की जेल शिफ्ट को लेकर प्रशासन की गुणा भाग

भीम आर्मी के चंद्रशेखर को सहारनपुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने को लेकर प्रशासन की गुणा-भाग चल रही है। अधिकारी इस समय माहौल को भांप रहे है। पूरी तरह से माहौल को भांपकर ही इस बारे में कोई निर्णय...

भीम आर्मी के चंद्रशेखर की जेल शिफ्ट को लेकर प्रशासन की गुणा भाग
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 11 Jun 2017 10:54 PM
ऐप पर पढ़ें

भीम आर्मी के चंद्रशेखर को सहारनपुर जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने को लेकर प्रशासन की गुणा-भाग चल रही है। अधिकारी इस समय माहौल को भांप रहे है। पूरी तरह से माहौल को भांपकर ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात कयास लगाए जा रहे थे कि चंद्रशेखर को सहारनपुर जेल से जल्द ही दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन का मानना था कि चंद्रशेखर से जेल में मिलने वाले की भीड़ लग सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। वहीं खुफिया विभाग के सूत्रों की माने तो चंद्रशेखर को दूसरी जेल में शिफ्ट करना भी भारी पड़ सकता है। यही कारण है कि प्रशासन अभी इस पर कोई निर्णय नहीं ले रहा है। प्रशासन अभी माहौल को भांप रहा है। माहौल को भांपकर ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, जल्द ही इस पर निर्णय लेकर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें