जयंती पर राजेश पायलट किए गए याद

Feb 10, 2026 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - गांव मिरगपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाई गई। चौ. कालूराम ने कहा कि पायलट सभी वर्गों के लोगों के दिलों में बसते थे और उन्हें किसान और आमजन का मसीहा माना जाता था।

जयंती पर राजेश पायलट किए गए याद

क्षेत्र के गांव मिरगपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई गई। इस दौरान गांव में स्थापित उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाकर उन्हें याद किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में चौ. कालूराम ने कहा कि स्व. राजेश पायलट ने सभी वर्गों के लोगों के दिलों पर राज किया। कहा कि किसान ही नहीं आमजन उन्हें अपना मसीहा मानते हैं क्योंकि वह कहा करते थे जब तक किसान और मजदूर का बेटा उस कुर्सी पर नहीं बैठेगा जहां कानून बनते हैं तब तक देश और जनता का भला नहीं हो सकता। कार्यक्रम को चौ. जोगिंद्र उर्फ मोनू चौधरी, चौ.ओमपाल, अजस पवार, गुरमीत, मनोज चौधरी, सचिन पवार, अभिनव, प्रदीप चौधरी, चौ. परविंद्र और चौ. कलाराम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।