सीडीओ ने किया खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण
Saharanpur News - मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) सुमित राजेश महाजन ने देवबंद स्थित खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी लाभार्थीपरक योजनाओं का अनुश्रवण करने और सरकारी योजनाओं को दीवारों पर लिखवाने के निर्देश दिए। साथ ही, ई-ऑफिस में पत्राचार करने और कैंटिन को कैफे में बदलने का भी आदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने गुरुवार को देवबंद स्थित खंड विकास कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित सभी महत्वपूर्ण एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत अनुश्रवण कराए जाने को निर्देशित किया। साथ ही सरकार द्वारा विकासकारी योजनाओं को परिसर की दीवारों पर पेंटिंग कराए जाने को निर्देशित किया। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने गुरुवार को देवबंद विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक परिसर में निष्प्रोज्य आवासो के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई को निर्देशित करते हुए परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयो में भ्रमण करते हुए अभिलेखो और पत्रावलियों को उध्यतन कराए जाने को निर्देशित किया।
साथ ही उन्होंने शासकीय पद्धति को पेपर लैस ऑफिस परिवर्तित किए जाने के उद्देश्य से कार्यालय में पत्रावलियों का व्यवहार एवं पत्राचार अनिवार्य रुप से ई-आफिस के माध्यम से कराए जाने को निर्देशित किया। उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को 15 दिनों में दिवारों पर लिखवाने और परिसर में चल रहे कैंटिन को कैफे में परिवर्तित करने को भी निर्देशित किया। इस दौरान बीडीओ अमित नारंग, एडीओ पंचायत अनिल कुमार, एडीओ समाज कल्याण सहित सभी सचिव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


