Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsCattle Theft in Kola Khedi CCTV Captures Suspect in Action
तीन मवेशी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत

तीन मवेशी चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत

संक्षेप:

Saharanpur News - गांव कोला खेड़ी में रात में तीन मवेशी चोरी हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई। ग्रामीणों ने मवेशियों की खोज की और गांव धानवा में एक चोर को पकड़ा जो कुर्ता पजामा पहने हुए था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत है।

Jan 10, 2026 11:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

गांव कोला खेड़ी के मजरे से रात के समय तीन मवेशी चोरी हो गए। दूसरे गांव के घर में लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई। सुबह होने पर ग्रामीण मवेशियों की खोज में जुट गए। गांव कोलाखड़ी के फूसगढ़ मजरे में इंदरपाल तथा संतराम के मकान है। एक भैंस रात के समय संतराम घर के पास बनी फूंस की टपरी में बंधी थी तो दूसरी इंदरपाल के घर के पास फूंस की टपरी में बंधी थी। संतराम जिस जगह पर भैंस बंधी थी उससे कुछ ही दूरी पर लेटे हुए थे। चोरों ने दोनों मवेशियों के साथ कटड़े को भी चुरा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सुबह होने पर परिजनों को चोरी की घटना के बारे में पता चला। पूर्व प्रधान नेत्रपाल, कलीराम, पप्पू, रामदयाल, इंदरपाल, बलराम, राजकुमार आदि सहित अनेकों ग्रामीण मवेशियों की खोजबीन में जुट गए। मवेशियों की खोज करते हुए ग्रामीण गांव धानवा में पहुंचे। गांव धानवा के दो सीसीटीवी में एक चोर कुर्ता पजामा पहने हुए मवेशी तथा उसके बच्चे को ले जाता हुआ दिख रहा है। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच की। क्षेत्र में कई चोरी हो चुकी हैं लेकिन मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा है जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मवेशी दुधारू है जिनकी कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा है।