ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरफसल में ट्रैक्टर चलाने पर महिला सहित चार पर केस

फसल में ट्रैक्टर चलाने पर महिला सहित चार पर केस

गांव बालू के जंगल में किसान की जमीन पर खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाने के मामले में पुलिस ने महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया...

फसल में ट्रैक्टर चलाने पर महिला सहित चार पर केस
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 09 Jun 2023 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गांव बालू के जंगल में किसान की जमीन पर खड़ी फसल में ट्रैक्टर चलाने के मामले में पुलिस ने महिला सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

गांव बालू निवासी किसान राजकुमार की खड़ी चारे की फसल पर कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चला दिया था। पीड़ित किसान राजकुमार सिंह के अनुसार उसने गांव के दो लोगों से यह जमीन खरीदी थी जिस पर उसने पशु चारे की फसल बो दी थी। इस जमीन का दाखिल खारिज भी हो गया था।

किसान ने उसमे गेहूं की फसल के बाद अब ज्वार (हरा चारा) की फसल बोई थी। शाम के समय कई लोगों ने खड़ी फसल में ट्रैक्टर चला दिया। खेत मे मौजूद चाचा महिपाल सिंह के रोकने पर उन्होंने धारधार हथियार से हमला करने का प्रयास किया।

किसान की तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। फसल में ट्रेक्टर चलाया हुआ था। तहरीर के आधार पर गांव के सचिन, रोबिन, सोनिया व नितेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें