अशोभनीय चित्र वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Feb 28, 2026 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Saharanpur News - भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन ने एसएसपी को पत्र देकर वीर सावरकर के अशोभनीय चित्र को वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि इससे राष्ट्र भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं और सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

भारतीय मानव अधिकार सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर महान क्रांतिकारी वीर सावरकर का अशोभनीय चित्र बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि नगर निगम के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बना है, जिस पर वीर सावरकर का अशोभनीय चित्र बनाकर वायरल किया गया है। इससे राष्ट्र भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं। इससे सांप्रदायिक सौहार्द को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



