ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरखेलो इंडिया गेम्स जूडो प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक पर किया कब्जा

खेलो इंडिया गेम्स जूडो प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक पर किया कब्जा

खेलो इंडिया गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन...

खेलो इंडिया गेम्स जूडो प्रतियोगिता में रजत व कांस्य पदक पर किया कब्जा
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 16 Jan 2019 10:23 PM
ऐप पर पढ़ें

खेलो इंडिया गेम्स में जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत व कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। 9 जनवरी से 14 जनवरी तक पूणे में आयोजित खेलो इंडिया गेम में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में आकाश यादव ने 73 किलोग्राम में रजत पदक एवं राहुल वर्मा ने 55 किलोग्राम में कांस्य पदक प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों के पदक प्राप्त करने पर जनपद के खिलाड़िमें खुशी की लहर है। वहीं, 10 जनवरी से 13 जनवरी तक वाराणसी में आयोजित राज्य सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में मंथन गुर्जर ने 45 किग्रा ग्रीकोरोमन में रजत पदक प्राप्त किया। खिलाडियों के सहारनपुर पहुंचने पर ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया एवं बधाई दी। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी पुष्कर सिंह, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रवीन कुमार, मुस्तकीम अंसारी, श्वेतांक, शिवनंदन, बृजेश कुमार, सोराना, प्रशांत, प्रवीण कुमार, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें