
दहेज में कार न देने पर विवाहिता की हत्या, पति गिरफ्तार
Saharanpur News - कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूकड़ी में विवाहिता राधा की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति ने कार की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह का पता चलेगा।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूकड़ी में कार और 2.50 लाख की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि गला दबाकर विवाहिता को मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली बेहट क्षेत्र लोधीपुर निवासी नाथीराम ने बताया कि उसकी पुत्री राधा की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सलेमपुर भूकड़ी में सुजीत पुत्र योगेश कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की खातिर उसकी बेटी को परेशान करने लगे।
आरोप है कि बुधवार को कार की मांग पूरी न होने पर दामाद ने उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पीडि़त ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत की सही वजह पता लग पाएगा। नवविवाहिता को जूस जहर पिलाने का आरोप सहारनपुर। एक नवविवाहिता को दहेज के लिए ससुरालियों ने जमकर प्रताड़ित किया और हालत खराब होने पर उसे बाइक पर ही बैठाकर बराड़ा भी ले गए। पिता ने आरोपी दामाद और उसके परिजनों पर बेटी को जूस में जहर मिलाकर पिला देने का भी आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। देहात कोतवाली के गांव दतौली रांघढ़ सुल्तानपुर निवासी अमरनाथ के मुताबिक, उसकी बेटी पूजा की शादी करीब आठ माह पूर्व थाना नागल के गांव उमाही कोटा निवासी अक्षय कुमार के साथ हुई थी। अमरनाथ ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति अक्षय, ससुर रवि, सास संतोष, जेठ जितेंद्र, देवर धर्मेंद्र व ननद सीमा उसकी बेटी पूजा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। तानाकशी और मारपीट से उसकी बेटी को मानसिक दौरे पड़ने लगे। अमरनाथ का आरोप है कि हालत खराब होने पर उसने बेटी को मेडीग्राम अस्पताल में 31 दिसंबर को भर्ती कराया तो अगले दिन उसे बिना बताए पूजा को उसकी ससुराल के लोग गंभीर हालत में बाइक पर ही बैठाकर बराड़ा ले गए, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। अमरनाथ का यह भी आरोप है कि उसे यह भी जानकारी मिली कि उसकी बेटी को आरोपी ससुरालियों ने जूस में जहर पिला दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




