Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBrawl Erupts in Lahsawada Market During Festival Six Injured After Bike Collision
बाइक की टक्कर पर दो पक्षों में भिड़ंत में छह घायल

बाइक की टक्कर पर दो पक्षों में भिड़ंत में छह घायल

संक्षेप:

Saharanpur News - त्योहार के अवसर पर मोहल्ला लहसवाड़ा में बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने पुलिस में तहरीर दी है। मामला जांच में है और पुलिस दोषियों के खिलाफ...

Oct 21, 2025 10:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

त्योहार के अवसर पर बाजार में भीड़ होने के चलते मोहल्ला लहसवाड़ा में एक ही समुदाय के दो पक्ष बाइक की टक्कर लगने के बाद हुई मारपीट में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। घायल पक्षों ने एक दूसरें के खिलाफ कार्रवाई को कोतवाली में तहरीर दी। मंगलवार दोपहर मोहल्ला लहसवाड़ा में उस समय अफरातफरी मच गई जब बाइक की टक्कर के बाद हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी अब्दुल कादिर ने बताया कि वह अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान एक युवक की बाइक से उसे टक्कर लग गई। जिसमे उसने युवक से बाइक को देखकर चलाने की हिदायत की तो उसने भाइयों को बुला लिया और अभद्रता करते हुए धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान आरोपियों से उसे बचाने आए उसके भाई मुहम्मद हुसैन, मुहम्मद शाहनवाज और अब्दुलबारी पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं दूसरें पक्ष के गुल्लू पहलवान के पुत्र यूनुस ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि अब्दुल कादिर और उसके भाइयों पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया जब उसका भाइ जुनैद उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच उपरांत दोषी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।