Saharanpur News: रामपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: रामपुर मनिहारान में भाजपा के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन हुआ। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने भाजपा की ताकत के बारे में बात की और कार्यों की समीक्षा की। विधायक देवेन्द्र निम ने बूथ अध्यक्षों की टीम की प्रशंसा की, जो भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण हैं। जिला अध्यक्ष ने सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

Saharanpur News: रामपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित

Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। रामपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षो का बूथ सम्मेलन बुधवार को आयोजित हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की ताकत भाजपा का बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि व भाजपा जिला अध्यक्ष का विधायक देवेन्द्र निम व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुके देकर स्वागत किया। गांव जंधेड़ा में सन सिटी वाटर पार्क में भाजपा के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कश्यप गोंड ने बूथ अध्यक्षो से उनके बूथों पर किये गए कार्य की समीक्षा की। सम्मेलन में विधायक देवेन्द्र निम ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्षो की टीम बहुत मजबूती के साथ कार्य करती है।

जिस कारण भाजपा के जीत का विजय रथ आगे बढ़ रहा है। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने भी संबोधित किया। संयोजक रमेश पंवार, जिला मंत्री सहदेव पुंडीर, सारिका वालिया, मंडल प्रभारी गजराज राणा, मंडल अध्यक्ष दीपक सैनी, किशोर भारती, संजय चेयरमैन, हरीश त्यागी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार, गौतम चौधरी, राकेश सैनी, हैदर चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।