काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम का विमोचन
Saharanpur News - सहारनपुर दिल्ली रोड पर एक सभागार में साधना शर्मा की काव्य संग्रह 'अनुभूति के आयाम' का विमोचन किया गया। इस संग्रह में 51 कविताएं हैं जो पर्यावरण, मातृत्व, और बाल श्रम जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित हैं। कार्यक्रम में कई प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया और लेखिका के योगदान की सराहना की।

सहारनपुर दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साधना शर्मा द्वारा रचित काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम का विमोचन किया गया। काव्य संग्रह अनुभूति के आयाम में पर्यावरण संरक्षण, देश प्रेम, मातृत्व, जीव प्रेम, ईश्वर आराधना, बाल्यकाल और बाल श्रम जैसे विभिन्न सामाजिक और भावनात्मक विषयों पर आधारित 51 कविताएं शामिल हैं, जिनमें लेखिका ने अपनी संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मंडल आयुक्त भानु प्रताप यादव और विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति वीरेंद्र यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के शिक्षा संकाय की पूर्व डीन प्रोफेसर सुरक्षा पाल ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ, जिसकी प्रस्तुति मंजू शर्मा ने दी। इसके बाद अतिथियों द्वारा काव्य संग्रह का विधिवत विमोचन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. राम विनय शर्मा, राजकुमार उपाध्याय और डॉ. वीरेंद्र आजम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए लेखिका साधना शर्मा के साहित्यिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गोपाल शर्मा ने किया। आयोजन में डॉ. दिनेश शर्मा और संजय जैन का विशेष योगदान रहा, जबकि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गिरीश पचौरी रहे। इस दौरान रमेश कुमार और डॉ. राजेश मोहन ने गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ रश्मि शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ राजेश मोहन शर्मा, रजनी शर्मा, डॉ अंशु शर्मा, डॉ शुभ्रा चतुर्वेदी, अंकित वशिष्ठ, सपना, प्रज्ञा, राजू सोनी, विदुषी, अयाना आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


