भजन संध्या में भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

सहारनपुर में भारतीय नेत्रहीन विद्यालय और लॉर्ड कृष्णा विमला विज विद्यालय ने भजन संध्या का आयोजन किया। छात्रों ने भगवान कृष्ण की जीवन लीला का गुणगान किया और भगवत गीता का उपदेश दिया। कार्यक्रम का...

भजन संध्या में भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया

सहारनपुर। भारतीय नेत्रहीन विद्यालय( भूतेश्वर मंदिर रोड ) और लॉर्ड कृष्णा विमला विज विद्यालय द्वारा संयुक्त रुप से भजन संध्या का आयोजन किया जिसमें नेत्रहीन विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों के द्वारा भगवान कृष्ण की जीवन लीला का गुणगान किया गया और भगवत गीता का उपदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व आशा मॉडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य दिव्य जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तत्पश्चात अनमोल, विशु और विवेक के द्वारा गणेश वंदना व सरस्वती वंदना की गई। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ अनुपम मालिक ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

कजाकिस्तान में जूडो प्रतियोगिता में भाग लेके आए हुए लवकुश व जूडो अध्यापक दीपक गुप्ता जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष विक्रम चावला, सचिव डॉ अनुपम मालिक, राजेंद्र सेठी, लवकेश अनेजा, अशोक अनेजा, अशोक छाबड़ा, अनुभव शर्मा, सुधीर सेठी, सुधीर मिगलानी, विनीत चौहान, जय श्री, विनीता गोयल, डॉ सौम्य जैन, रीना जैन आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur Newsभजन संध्या में भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया गया