समस्याओं के समाधान को थाना प्रभारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल
समस्याओं के समाधान को थाना प्रभारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल समस्याओं के समाधान को थाना प्रभारी से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडलसमस्याओं के समा

नागल। शुक्रवार को भाकियू टिकैत के प्रतिनिधि मंडल ने थाना प्रभारी संजय कुमार से मिल बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण को हटवाए जाने व पटाखा छोड़ती बुलट व अवैध रूप से चल रहे बाइक रेहडा चालकों पर कार्रवाई की किए जाने की मांग की। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि बस स्टैंड पर बढता अतिक्रमण व सड़कों पर दौड़ते अवैध बाइक रेहडे दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। बस स्टैंड पर आज दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके अलावा कुछ बुलट चालक भीड भाड वाले क्षेत्र में तथा स्कूल कॉलेज के बाहर अपने वहां से पटाखे छोड़ते हुए चलते हैं जिससे आम आदमी परेशान है।
ऐसे लोगों पर कार्रवाई जरुरी है। उन्होंने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की जांच कर गलत प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई की जाने की भी मांग की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जगदीश वालिया, भूपेंद्र त्यागी, अभिमन्यु वालिया, राकेश त्यागी, बिजेंद्र काला, नरेंद्र, निखिल त्यागी आदि शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


