बेहट में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भव्य स्वागत
Saharanpur News - भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का मां शाकुंभरी देवी के दर्शन के दौरान बेहट में भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और जोशीले नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह था। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देवी की कृपा से प्रदेश विकास की राह पर है। कई भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शन को जाते समय भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी मोहित बेनीवाल का बेहट पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की थाप और जोशीले नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और जगह-जगह स्वागत द्वार सजाए गए थे। मोहित बेनीवाल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां शाकुंभरी देवी की कृपा से प्रदेश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। इस अवसर पर साढ़ौली कदीम ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, मोहित जैन, अनिल सिंघल, वैभव सिंघल, संजय, अवनीश अग्रवाल, आनंद राणा, दिनेश सिंघल, देवेंद्र राणा, सचिन गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



