ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरभाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला थाम सकती हैं सपा का दामन

भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला थाम सकती हैं सपा का दामन

दिग्गज महिला नेता एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुंढीर जल्द ही भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही समाजवाद पार्टी का दामन थाम सकती हैं। इसके लिए सपा हाईकमान से लगभग बातचीत पूरी हो चुकी...

भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला थाम सकती हैं सपा का दामन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 26 Sep 2018 02:25 PM
ऐप पर पढ़ें

दिग्गज महिला नेता एवं पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर जल्द ही भाजपा को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। वह जल्द ही समाजवाद पार्टी का दामन थाम सकती हैं। इसके लिए सपा हाईकमान से लगभग बातचीत पूरी हो चुकी है।

वर्ष 1993 में देवबंद से भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गईं शशिबाला पुंडीर सहारनपुर की राजनीति में चर्चित नाम हैं। उनकी छवि जुझारू महिला नेता के रूप में जानी जाती है। उनके भाजपा में राजनाथ सिंह और लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेताओं से अच्छे संबध रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से उनके तेवर भाजपा सरकार के खिलाफ तीखे होते जा रहे हैं। चाहे बहुचर्चित शब्बीर कांड हो या फिर एसटी-एसटी एक्ट। वह मुखर होकर भाजपा के खिलाफ बोल चुकी हैं।

उनका तर्क है कि वह आठ बार सीएम योगी से मिलीं और शब्बीरपुर कांड में फंसे लोगों से मुकदमे वापस करने की मांग की गई। सरकार बनते ही तमाम नेताओं ने तो मुकदमे वापस करा लिए, लेकिन शब्बीरपुर कांड के मुकदमे वापस क्यों नहीं हुए। इसके अलावा एसटी-एसटी एक्ट को लेकर भी वह भाजपा से खासी खफा हैं। उनका कहना है कि जब सुप्रीम कोर्ट ने एसटी-एसटी एक्ट को लेकर फैसला दिया था तो फिर केन्द्र सरकार को संविधान संशोधन करने की क्या जरूरत थी।

हालांकि पिछले महीने इन्हीं मुद्दों को लेकर वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय के आवास पर गई थीं। वहां पर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं। लेकिन सप्ताह भर से सियासी गलियारों में उनके सपा में जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं।

कुछ समय रही हैं कांग्रेस में

शशिबाला पुंडीर वर्ष 1993 में 36 हजार के भारी अंतर भाजपा की विधायक चुनीं गई थीं। वह तभी से भाजपा में रहीं। लेकिन कुछ समय वह कांग्रेस में भी चली गई थीं। उसके बाद फिर भाजपा में आ गई थीं। बीते महीने उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।

मुलायम सिंह से काफी प्रभावित-शशिबाला पुंडीर

सपा में शामिल होने के सवाल पर शशिबाला पुंडीर ने तो साफ तौर कुछ नहीं कहा। लेकिन बताया कि वह मुलायम सिंह यादव से खासी प्रभावित हैं। उनके उनसे बहुत अच्छे संबंध भी हैं। रामगोपाल यादव से भी अच्छी मुलाकात है। मुलायम सिंह यादव अपने कार्यकर्ता का साथ देते हैं। सपा में जनता की समस्याओं और जनहति के मुद्दे उठाने की पूरी आजादी है। इसके अलावा वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और चंद्रशेखर से भी खासी प्रभावित रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें