जनसमस्याओं से इतर मोदी के लिए मंदिरों में उमड़े भाजपाई
जनसमस्याओं से इतर मोदी के लिए मंदिरों में जुटे भाजपाईजनसमस्याओं से इतर मोदी के लिए मंदिरों में जुटे भाजपाईजनसमस्याओं से इतर मोदी के लिए मंदिरों में जु

गंगोह। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने और लंबे कार्यकाल के राजनीतिक रिकॉर्ड की चर्चा के बीच गंगोह में भाजपा नेताओं ने मंदिर पहुंचकर उनके फिर से प्रधानमंत्री बनने की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं की बजाय राजनीतिक सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। विधायक किरत सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता नगर स्थित सिद्धपीठ बड़ा हनुमान मंदिर महादेव कुटी पहुंचे। यहां भगवान शिव और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुनः सत्ता में आने तथा भारत को विश्वगुरु बनाने की प्रार्थना की गई। इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली और शांति की भी कामना की गई।
कार्यक्रम में डॉ. औमपाल सिंह सैनी, सभासद नीरज अग्रवाल, शालू चौधरी, जैल सिंह भारती, कश्यप कुमार फौजी, रघुनंदन गोयल, गगन गर्ग, राजेश गांधी, शशांक गोयल और नितिन सिंघल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


